Fitness Tips: बट और थाई फैट को कम करने में मददगार हैं ये एक्सरसाइज, बर्फ की तरह पिघलेगी चर्बी

अगर आप मोटापे की तरफ बढ़ रही है, या फिर उससे पहले ही उस निशान तक पहुंच चुकी हैं। मोटापे में टांगों, पेट और बट के आसपास चर्बी चढ़ने लगती है। हांलाकि बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आपको काफी मुश्किल हो सकती है। वहीं पेट, टांगों और हिप्‍स के आसपास जमा जिद्दी चर्बी को कम करना उतना ही पीड़ादायक हो सकता है। हैवी वर्कआउट और सही डाइट के बाद भी कई बार हिप्स के पास मौजूद चर्बी को कम करने में समस्या होती है।

इस जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए सही पोषण और फिटनेस की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी हिप्स के आसपास जमा चर्बी को कम करना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बट और टांगों के पास की चर्बी को कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी टांगों और बट को टोन भी कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप बिस्‍तर पर लेटे-लेटे आसानी से इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं। जो ना सिर्फ आपके हिप्स बल्कि पेट और टांगों की चर्बी को भी कम कर सकती हैं।

चर्बी के कारण

पेट, टांगों और हिप्स में अतिरिक्त चर्बी होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें वजन में वृद्धि, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, आनुवांशिक और उम्र का बढ़ना आदि शामिल है। जैसे उम्र बढ़ने के साथ ही हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में जमा चर्बी को जलाने वाली दर कम हो जाती है। जिसके कारण टांगों और हिप्स के आसपास चर्बी जमा होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्मोन प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के कारण महिलाओं में चर्बी होने का खतरा अधिक होता है।

एक्‍सरसाइज नंबर-1

इस एक्सरसाइज के लिए आप सबसे पहले बिस्तर पर लेट जाएं।

फिर दीवार के सहारे आएं और अपने हाथों को बिस्तर पर एकदम सपाट रखें।

अब घुटनों को मोड़कर पैरों को दीवार पर रखें।

इसके बाद हिप्‍स को बिस्‍तर से थोड़ा ऊपर उठाएं।

कोर को संलग्न करें।

बता दें कि यह शुरूआती पोजीशन है।

अब हिप्स को धीरे-धीरे नीचे की ओर लाएं।

इस तरह से 15 रेप्स के तीन सेट करें।

एक्‍सरसाइज नंबर-2

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बिस्‍तर पर पीठ के बल लेट जाएं।

फिर घुटनों को मोड़कर अपने पैरों को दीवार पर रखें।

अब अपने सिर को बिस्‍तर से उठाएं।

इसके बाद दीवार को हाथों से सामने छूने की कोशिश करें।

फिर पुरानी पोजीशन वापस में आ जाएं।

इस एक्सरसाइज 15 रेप्‍स के 3 सेट करें।

एक्‍सरसाइज नंबर-3

इस एक्‍सरसाइज को आप बिस्तर पर लेटे-लेटे कर सकती हैं।

इसके लिए आप दीवार के पास लेटें।

अब अपने पैरों को दीवार पर रखें।

इसके बाद नीचे की तरफ से वापस आ जाएं।

इस एक्सरसाइज हिप्स और टांगों के साथ पेट पर भी असर पड़ता है।

एक्‍सरसाइज के 15 रेप्‍स के 3 सेट करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

एक्टिंग के साथ साथ फिल्मों का निर्माण भी करेंगी Samantha Ruth Prabhu, प्रोडक्शन हाउस ‘Tralala Moving Pictures’ का किया एलान

एक्टिंग के साथ साथ फिल्मों का निर्माण भी करेंगी Samantha Ruth Prabhu, प्रोडक्शन हाउस ‘Tralala Moving Pictures’ का किया एलान

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स लॉन्च किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगो क्लिप के साथ इसकी घोषणा की। इसके…

1 जनवरी 2024 से SIM खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

1 जनवरी 2024 से SIM खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

New SIM Card Rule : सिम कार्ड खरीदने के नियम बदलनेवाले हैं. 1 जनवरी से सिम कार्ड खरीदने के नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं. अब सिम खरीदने…

Leave a Comment

Ram Mandir Ayodhya | उद्धघाटन की तैयारी
Ram Mandir Ayodhya | उद्धघाटन की तैयारी